लाइव न्यूज़ :

तालाबंदी की आशंका में नेपाली मजदूरों ने अपने घरों को लौटना शुरू किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:28 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 22 अप्रैल लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों के मद्देनजर तालाबंदी तथा काली नदी पर बने सीमा पुलों से आवाजाही रोके जाने की आशंका के चलते हजारों नेपाली प्रवासी मजदूरों ने अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है ।

झूलाघाट पुल के जरिए बृहस्पतिवार को परिवार सहित नेपाल में अपने गांव के लिये रवाना हुए दम्मेर बहादुर ने कहा, “अगर सीमा पुल फिर से सील हो गए तो हमारे सामने खाने की गंभीर समस्या आ जाएगी, इसलिए हमने नेपाल में अपने घरों को लौटने का निर्णय लिया है।”

पिछले साल 22 मार्च को तालाबंदी के बाद सीमा पुलों के बंद हो जाने के कारण पिथौरागढ़ जिले में हजारों नेपाली प्रवासी मजदूर फंस गए थे ।

नेपाल में अपने घर जा रहे एक और प्रवासी मजदूर नैन सिंह ने कहा, “हम इस साल फिर उसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहते जब हमें कई सप्ताह तक नौकरी के अभाव में बिना खाने और ठिकाने के रहना पड़ा था।”

देश और प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह नेपाल से लगे पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी कोरोना मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि होती जा रही है। उत्तराखंड में बुधवार को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 4807 मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?