लाइव न्यूज़ :

पुणे सैन्य कॉलेज में अवैध रूप से रहने को लेकर नेपाल की महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:05 IST

Open in App

पुणे, 11 नवम्बर पुणे में कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के परिसर में कथित तौर पर अवैध तरीके से रहने के लिए नेपाल की 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

पुलिस के अनुसार एलिसा मनोज पांडेय को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और वह इस वर्ष मार्च से सीएमई परिसर में कैप्टन रैंक के एक अधिकारी के सरकारी क्वार्टर में रह रही थी।

भोसारी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर अवतडे ने कहा, ‘‘महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 45 और बंबई पुलिस कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।’’

प्राथमिकी के अनुसार आरोपी 23 मार्च को कथित तौर पर प्रतिष्ठान की दीवार से कूदी थी और तब से पुरुष अधिकारी क्वार्टर में कैप्टन के सरकारी आवास में रह रही थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला गत फरवरी में कोरेगांव पार्क के एक होटल में कैप्टन से मिली थी और वे एक-दूसरे को जानते थे।

अवतडे ने कहा, ‘‘हमें कादिर हजवानी नाम के एक व्यक्ति से महिला के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसने आरोप लगाया था कि उसने उससे व्यापार में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जांच के दौरान हमें पता चला कि महिला सीएमई परिसर में रह रही है।’’

पिंपरी चिंचवड के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि आरोपी के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) के तहत आरोप लगाये गये हैं, क्योंकि वह एक प्रतिबंधित सैन्य प्रतिष्ठान में रहती पायी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला कैप्टन रैंक के एक अधिकारी की मदद से परिसर में रुकी थी। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि वह वहां क्या कर रही थी और क्या एक प्रतिबंधित परिसर में उसकी मौजूदगी से सैन्य प्रतिष्ठान और सेना के अधिकारियों को कोई खतरा उत्पन्न हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा