नेपाल पीएम केपी ओली शर्मा ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात, सबसे जरूरी है हमारी दोस्ती
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 7, 2018 13:04 IST2018-04-07T10:17:38+5:302018-04-07T13:04:22+5:30
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा ने कहा कि हमारे बेहतर संबंध और दोस्ती सबसे महत्वपूर्ण है और उसके साथ कोई तुलना नहीं की जा सकती है

नेपाल पीएम केपी ओली शर्मा ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात, सबसे जरूरी है हमारी दोस्ती
नई दिल्ली, 7 अप्रैल। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी (खड़गा प्रसाद) शर्मा ओली ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकत कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे बेहतर संबंध और दोस्ती सबसे महत्वपूर्ण है और उसके साथ कोई तुलना नहीं की जा सकती है कोई संधि किसी भी समझौते से तय नहीं होती यह सब दोस्ती से शुरू होता है। हमारे पड़ोसी देशों के साथ, खासकर भारत के साथ, हमें दोस्ती और बेहतर संबंध की उम्मीद है।
Friendship is most important & there is no comparison with friendship. Any treaty any agreement, everything starts from friendship. With our neighbours, particularly with India, we first expect friendship :Nepal PM KP Oli at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/GWI0o6pOCe
— ANI (@ANI) April 7, 2018
Nepal Prime Minister KP Oli meets President Ram Nath Kovind in #Delhi. pic.twitter.com/RA81lxO5eV
— ANI (@ANI) April 7, 2018
पीएम ओली तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को भारत पहुंचे। इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शनिवार को होने वाली शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से पहले शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Delighted to meet the Prime Minister of Nepal, Mr. K.P. Sharma Oli. pic.twitter.com/mEkjk7XBdn
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2018
पीएम मोदी ने ट्वीट नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की तस्वीरें साझा कर खुशी जाहिर की। इससे पहले शाम को ओली ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाली समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।