नेपाल: ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट में एक भारतीय नागरिक की मौत, एक अन्य भारतीय और छह नेपाली नागरिक घायल

By भाषा | Updated: April 21, 2022 14:01 IST2022-04-21T13:57:34+5:302022-04-21T14:01:50+5:30

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट पाटन औद्योगिक स्टेट में स्थित सागरमठ ऑक्सीजन संयंत्र में बृहस्पतिवार सुबह तब हुआ जब कर्मचारी एक सिलेंडर में गैस भर रहे थे। विस्फोट ने ऑक्सीजन संयंत्र की छत उड़ा दी और आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

nepal oxygen plant blast one indian dead one indian and six nepali citizen injured | नेपाल: ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट में एक भारतीय नागरिक की मौत, एक अन्य भारतीय और छह नेपाली नागरिक घायल

नेपाल: ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट में एक भारतीय नागरिक की मौत, एक अन्य भारतीय और छह नेपाली नागरिक घायल

Highlightsमामला काठमांडू के पास ललितपुर जिले के पाटन औद्योगिक स्टेट में स्थित सागरमठ ऑक्सीजन संयंत्र का है।पुलिस ने बताया कि विस्फोट में भारतीय नागरिक ब्रिज कुमार महातो की मौत हो गई।जख्मी भारतीय नागरिक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

काठमांडू:नेपाल में काठमांडू के पास ललितपुर जिले के एक औद्योगिक इलाके में ऑक्सीजन संयंत्र में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट पाटन औद्योगिक स्टेट में स्थित सागरमठ ऑक्सीजन संयंत्र में बृहस्पतिवार सुबह तब हुआ जब कर्मचारी एक सिलेंडर में गैस भर रहे थे। विस्फोट ने ऑक्सीजन संयंत्र की छत उड़ा दी और आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में भारतीय नागरिक ब्रिज कुमार महातो की मौत हो गई जबकि एक अन्य भारतीय और छह नेपाली जख्मी हो गए।

ललितपुर मेट्रोपोलिटन पुलिस रेंज के पुलिस अधीक्षक सिद्ध बिक्रम शाह के मुताबिक, घायलों को ललितपुर के बी एंड बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी भारतीय नागरिक की हालत नाजुक बताई जा रही है। गृह मंत्री बालकृष्ण खंड ने पुलिस को तत्काल बचाव कार्य शुरू करने और हादसे की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Web Title: nepal oxygen plant blast one indian dead one indian and six nepali citizen injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे