लाइव न्यूज़ :

मौतों के बाद एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की संख्या सीमित करने पर विचार कर रहा है नेपाल

By भाषा | Updated: June 5, 2019 14:11 IST

पर्वतारोहण सीजन में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चढ़ाई करने वालों की बहुत ज्यादा संख्या को सिर्फ चार लोगों की मौत का कारण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बाकी मौतों के लिए अनुभवहीनता जिम्मेदार है।

Open in App

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वालों की बढ़ती संख्या और इस सीजन में हुई कई मौतों के बाद नेपाल इस पर्वत पर चढ़ने वालों की संख्या को सीमित करना चाहता है। हालांकि पर्वतारोहण क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्तावित बदलावों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा और यह सिर्फ दिखावा भर होगा।

इसी सप्ताह खत्म हुए पर्वतारोहण सीजन में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चढ़ाई करने वालों की बहुत ज्यादा संख्या को सिर्फ चार लोगों की मौत का कारण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बाकी मौतों के लिए अनुभवहीनता जिम्मेदार है।

काठमांडू से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिली के पर्वतारोही जुआन पाब्लो मोहर ने कहा, ‘‘जिन लोगों को पर्वतारोहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो कभी पहाड़ पर नहीं चढ़े, वह लोग आ रहे हैं और एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

काठमांडू वर्षों से 11,000 डॉलर देने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को एवरेस्ट पर चढ़ने का परमिट दे देता है। वह इसकी तस्दीक नहीं करता है कि व्यक्ति पर्वतारोही है भी या नहीं। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के सचिव मोहन कृष्ण सपकोटा का कहना है कि हम पर्वतारोहियों की संख्या कम करने, चढ़ाई के रास्ते में ज्यादा से ज्यादा रस्सियां लगाने, ज्यादा ऑक्सीजन ऊपर लेकर जाने और शेरपा (गाइड) पर ध्यान दे रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह