लाइव न्यूज़ :

‘सेल्फी विद डॉटर’ मुहिम से प्रेरित हुआ नेपाल इंटरनेट फाउंडेशन, गठजोड़ करने का किया फैसला

By भाषा | Updated: April 18, 2021 15:21 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 18 अप्रैल जींद जिले के छोटे से गांव बीबीपुर के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जागलान द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किए गए दो अभियानों ‘सेल्फी विद डॉटर’ और ‘बेटियों की नेम प्लेट’ से प्रेरित होकर पड़ोसी देश नेपाल के एक संगठन ने भी इनसे जुड़ने का फैसला किया है।

‘नेपाल इंटरनेट फांउडेशन’ के अध्यक्ष बिक्रम श्रेष्ठा ने ‘सेल्फी विद डॉटर’ फांउडेशन के साथ हाथ मिलाकर भारत के इन दोनों अभियानों को अपने देश में भी शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान की तारीफ न केवल अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कर चुके हैं, बल्कि उन्होंने अपने विदेशी दौरों में भी इस अभियान का उल्लेख किया था।

‘सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन’ के निदेशक जागलान ने बताया कि नेपाल में यह अभियान दोनों संस्थाओं द्वारा मिलकर चलाया जाएगा।

श्रेष्ठा ने इन अभियानों के संबंध में गठजोड़ के लिए परिपत्र सौंपकर अधिकारिक रूप से सहमति जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित