लाइव न्यूज़ :

न जनता के मुद्दों की समझ न सरोकार, बस हवाई दावों की सरकार : प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:17 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र), 12 सितंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की लगातार बैठकें कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया तथा राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि उसे ''न जनता के मुद्दों की समझ है और न ही उनसे कोई सरोकार है, बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।''

बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश मामलों की पार्टी प्रभारी प्रियंका रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष एवं अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं तथा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

प्रियंका ने फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उप्र सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा प्रहार किया।

उन्होंने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा, ''पहले रोजगार के झूठे विज्ञापन देते पकड़े गए। अब इनके फ्लाईओवर व फैक्‍टरी की झूठी तस्‍वीरों वाले विज्ञापन की कलई खुल गई। उत्तर प्रदेश की जनता इनकी हवाई बातों की हकीकत समझ चुकी है और उत्तर प्रदेश में जनता सरकार तथा मुख्यमंत्री बदलने जा रही है।''

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, '' इनका (राज्य सरकार) काम ही है झूठे विज्ञापन देना। फर्जी लेखपाल बनाकर उप्र के युवाओं को रोजगार देने का झूठ बोला और अब फ्लाईओवर तथा फैक्टरियों की फर्जी तस्वीरें लगाकर विकास के झूठे दावे कर रहे ह‍ैं। न जनता के मुद्दों की समझ है और न ही उनसे कोई सरोकार है, बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।''

वहीं, कांग्रेस के एक नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्टी महासचिव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि पार्टी इस बार उम्मीदवारों की सही समय पर घोषणा करने की योजना बना रही है।

इंदिरा गांधी के जमाने से गांधी परिवार का गढ़ रहे रायबरेली संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें हरचंदपुर, रायबरेली, बछरावां, सरेनी और ऊंचाहार क्षेत्र आते हैं। इनमें 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दो, भाजपा को दो और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर सिमट गई थी। तब अमेठी संसदीय क्षेत्र में चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और एक में सपा जीती लेकिन कांग्रेस एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी संसदीय क्षेत्र में पराजित हो गए थे।

राजनीतिक विश्‍लेषकों के मुताबिक प्रियंका अगले वर्ष होने वाले चुनाव के दृष्टिगत गांधी परिवार के इस गढ़ को मजबूत बनाने के इरादे से दौरे पर आई हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका ने सबसे पहले चुरुवा बॉर्डर पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद बछरावां, हरचंदपुर, सिविल लाइन तथा जगदीशपुर गांव में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि प्रियंका का काफिला पूर्वाह्न करीब पौने बारह बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचा जिसके बाद उन्होंने जिला, शहर इकाई के पदाधिकारियों और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व विधायकों और जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की।

पार्टी के नेता ने बताया कि प्रियंका ने सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कठिन परिश्रम का मंत्र दिया।

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली की बैठक के बाद प्रियंका अमेठी के लिए रवाना हो गईं। अमेठी में वह तिलोई विधानसभा क्षेत्र के डोडरपुर गांव में पहुंचेंगी जहां दीवार गिरने से पिछले दिनों तीन बच्‍चों की मौत हो गई थी। वह पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग