लाइव न्यूज़ :

बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में ना ‘शौर्य दिवस’ और ना ही ’काला दिवस’ मनाया गया

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:38 IST

Open in App

अयोध्या, छह दिसंबर बाबरी मस्जिद विध्वंस के 28 साल पूरे होने के मौके पर अयोध्या में पिछले वर्षों के जैसा माहौल नहीं था और हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों ने रविवार को किसी भी तरह के विशेष आयोजन से दूरी बनाई।

शहर में शांति बनाकर रखने के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त किये गये थे।

हालांकि, हिंदू संगठन ‘हिंदू महासभा’ ने सरयू नदी के किनारे ‘‘अयोध्या की तर्ज पर काशी और मथुरा के मंदिरों को मुक्त कराने’’ का संकल्प लिया।

प्रशासन ने भी नागरिकों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर किसी भी तरह का आयोजन नहीं करने को कहा था।

इससे पहले 2018 तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) यहां ‘शौर्य दिवस’ मनाती थी, वहीं मुस्लिम विरोध स्वरूप ‘काला दिवस’ मनाते थे।

हालांकि, इस साल विहिप पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद विशेष तरीके से आयोजन की जरूरत नहीं है।

विहिप के वरिष्ठ नेता महंत कमल नयन दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने अपने कार्यकर्ताओं को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को शौर्य दिवस के तौर पर नहीं मनाने का परामर्श जारी किया था।’’

बाबरी मस्जिद मामले में मुख्य वादी रहे हाजी महबूब ने मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा, ‘‘हमने आज के दिन कोई समारोह नहीं किया। लेकिन हमने मस्जिदों में बाबरी मस्जिद गिराये जाने का शोक मनाया और विशेष नमाज अदा की।’’

गौरतलब है कि नौ नवंबर, 2019 को तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने सर्वसम्मति वाले फैसले में 2.77 एकड़ विवादित जमीन को ‘राम लला’ के पक्ष में देने का आदेश दिया था और केंद्र सरकार को अयोध्या में पांच एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने का निर्देश दिया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल पांच अगस्त को यहां राम मंदिर की आधारशिला रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?