लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी ने चाकू मारकर की युवक की हत्‍या, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 12:25 IST

Open in App

बलिया, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक की उसके पड़ोसी ने वाद विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्‍यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शनिवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में कल शाम लगभग छह बजे सुऐब अहमद (25) गांव के बाहर शौच के लिए जा रहा था कि रास्ते में उसकी मुलाकात पड़ोसी इशान से हो गई और दोनों में वाद विवाद शुरू हो गया ।

नाथ ने बताया कि इसके बाद इशान घर से चाकू लेकर आया तथा उसने सुऐब पर प्रहार कर दिया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसे रसड़ा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा जमील अख्तर की शिकायत पर इशान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने आरोपी इशान को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार सुऐब का पहले इशान की बहन से प्रेम संबंध रहा । इसी को लेकर दोनों में वाद विवाद चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग