लाइव न्यूज़ :

मणिपुर की पत्रकार का पड़ोसियों ने किया कथित उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 27, 2021 00:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दक्षिण दिल्ली के महरौली में रहने वाले मणिपुर के पत्रकार ने पड़ोसियों के खिलाफ कथित तौर पर उत्पीड़न करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पत्रकार रोनेंद्र सिंह सपम की शिकायत के मुताबिक बिना पूरी तरह तैयार व साज-सज्जा के बगैर फ्लैट देने पर बिल्डर के खिलाफ जब उन्होंने आवाज उठाने की कोशिश की तब पड़ोसियों ने उन्हें धमकी दी और उत्पीड़न किया।

सपम के मुताबिक रविवार को हाउसिंग सोसायटी ने लिफ्ट खराब होने के मुद्दे पर बैठक बुलाई लेकिन मामले पर चर्चा के बजाय कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हे धक्का दिया और बिल्डर की ओर से धमकी दी।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में नामजद तीन लोगों के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि शिकायत में नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सोमवार को ट्विटर पर पत्रकार ने आरोप लगाया, “एक तरफ मणिपुर की मेरी बहनें ओलंपिक में भारत को गौरवान्वित कर रही हैं, यहां दिल्ली में हमारे साथ बाहरियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। मेरे अपने पड़ोसी ने आज मुझे गालियां देते हुए धमकी दी और धक्का दिया। यह आज का नया भारत है जिसमें हम जी रहे हैं।”

वह तोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और बॉक्सर मैरीकॉम के प्रभावशाली प्रदर्शन के संदर्भ में यह बात कह रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे