लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए पड़ोसी देशों के सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय : पाक एनएसए

By भाषा | Updated: August 12, 2021 01:17 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, 11अगस्त पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मुईद युसूफ ने बुधवार को आरोप लगाया कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर पड़ोसी देशों के सोशल मीडिया अकाउंट इस्लामाबाद को बदनाम करने के लिए सक्रिय हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ जानबूझकर फैलाई जा रही गलत सूचना के मुद्दे पर यहां सूचना मंत्री फवाद चौधरी के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूसुफ ने कहा, “अफगानिस्तान की नाकामियों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने की कोशिशें की जा रही हैं। जैसे-जैसे तालिबान के हमले तेज़ होते जा रहे है, उसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “आपको बता दें कि पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए अफगान और भारतीय अकाउंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

उन्होंने इन दावों का खंडन किया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन कर रहा है।

सूचना मंत्री चौधरी ने दावा किया कि जून 2019 से अगस्त 2021 तक के ट्विटर ट्रेंडों के विश्लेषण से पता चला है कि “भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शीर्ष ट्रेंडों का नेतृत्व किया और भारत की मदद करने वाला स्थानीय संगठन पीटीएम (पश्तून तहफुज आंदोलन) और उसके कार्यकर्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित