लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मासूम के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:21 IST

Open in App

नोएडा, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बच्ची की मां ने थाना सेक्टर-49 में दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, उसके पड़ोस में रहने वाला प्रशांत नामक व्यक्ति उसकी चार साल की बेटी के साथ बृहस्पतिवार की रात को जबरन बलात्कार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था, उसी समय महिला घर पर पहुंच गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से भाग गया।

डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो