पड़ोसी ने किया 15 साल की लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:23 IST2021-07-06T23:23:07+5:302021-07-06T23:23:07+5:30

Neighbor raped 15 year old girl, accused arrested | पड़ोसी ने किया 15 साल की लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसी ने किया 15 साल की लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने 15 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर-8 निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका पड़ोसी अक्षय सोमवार की रात उसकी 15 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Neighbor raped 15 year old girl, accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे