पड़ोसी ने महिला को चाकू से हमला कर घायल किया, जबरन तेजाब पिलाने का प्रयास किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 13:50 IST2021-02-03T13:50:17+5:302021-02-03T13:50:17+5:30

Neighbor attacked woman with knife and attempted to forcefully drink acid | पड़ोसी ने महिला को चाकू से हमला कर घायल किया, जबरन तेजाब पिलाने का प्रयास किया

पड़ोसी ने महिला को चाकू से हमला कर घायल किया, जबरन तेजाब पिलाने का प्रयास किया

बदायूं (उप्र), तीन फरवरी जिले के थाना कादर चौक के एक गांव में एक महिला को उसके पड़ोसी ने तेजाब पिलाने का प्रयास किया और विरोध करने पर महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के परिजनों द्वारा की गयी शिकायत में बताया गया है कि थाना कादर चौक इलाके के सकरी कासिमपुर गांव में काजल (30) अपने घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। सोमवार देर रात को महिला के घर मे पड़ोसी युवक सतेंद्र सिंह घुस आया और जबरन उसे तेजाब पिलाने का प्रयास किया। असफल होने पर उसने महिला के पेट मे चाकू घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि महिला और उसके बच्चों का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया, ‘‘महिला के घरवालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि महिला ठीक से बोल नहीं पा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Neighbor attacked woman with knife and attempted to forcefully drink acid

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे