लाइव न्यूज़ :

नेहरू बुजदिल थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र बन गया होता : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:51 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 12 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस को देश विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को दावा किया कि पंडित नेहरू ‘बुजदिल’ थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता।

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने बयान का एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की गंदी सोच के कारण भारत का विभाजन हुआ । उन्होंने कहा,‘‘ बुजदिल नेहरू प्रधानमंत्री नहीं रहते तथा देशद्रोही मानसिकता के कांग्रेसी नहीं होते तो आजादी मिलने के बाद ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता।’’

सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल अगर प्रधानमंत्री बन गए होते तो भारत अवश्य हिन्दू राष्ट्र बन गया होता । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर दिये गए हालिया बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई की मांग की ।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस संवाद में कथित तौर पर कहा कि में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना ‘बहुत दुखद’ है तथा उनकी पार्टी सत्ता में आने इस पर ‘‘पुनर्विचार’’ करेगी।

भाजपा विधायक ने कहा कि जब कश्मीर से ब्राह्मण विस्थापित हो रहे थे तब इंदिरा गांधी सहित कांग्रेस के नेता खामोश रहे । उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी विदेशी संस्कृति के हैं तथा कांग्रेस मुस्लिम परस्त भावना से राजनीति करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग