लाइव न्यूज़ :

नेहरू 'गांधी टोपी' पहनते थे, महात्मा गांधी नहीं: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: September 7, 2021 00:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह सितंबर भाजपा की गुजरात इकाई के नवनियुक्त संगठन महासचिव रत्नाकर ने दावा किया है कि महात्मा गांधी ने कभी वह टोपी नहीं पहनी जिसका नाम उनके नाम पर है, हालांकि जवाहर लाल नेहरू इसे पहनते थे।

गांधी टोपी को लेकर उठे विवाद के बीच इस टिप्पणी का बचाव करते हुए उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को कहा कि हालांकि टोपी को 'गांधी टोपी' के नाम से जाना जाता है, लेकिन किसी ने भी राष्ट्रपिता को इसे पहने हुए नहीं देखा था।

पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, '' किसी को भी कभी कोई ऐसी तस्वीर नहीं मिली जिसमें गांधी जी को 'गांधी टोपी' पहने देखा जा सके। यहां तक कि मैंने भी ऐसी तस्वीर कभी नहीं देखी। ऐसे में रत्नाकर ने जो कहा, वह सच है।''

रत्नाकर ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि इस टोपी को गांधी टोपी क्यों कहा जाता है जबकि इसे पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहना और महात्मा गांधी ने खुद इसे कभी नहीं पहना।

इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की गुजरात इकाई ने कहा कि जिन लोगों ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया और अंग्रेजों का पक्ष लिया, वे अब स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के पहले प्रधानमंत्री पर उंगली उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos