नेहा धूपिया दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:47 IST2021-07-19T15:47:18+5:302021-07-19T15:47:18+5:30

Neha Dhupia is going to become a mother for the second time, information given on social media | नेहा धूपिया दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नेहा धूपिया दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई, 19 जुलाई अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी ने सोमवार को घोषणा की कि उनके घर जल्द दूसरा बच्चा आ रहा है।

इस दंपति के घर 2018 में एक बेटी का जन्म हुआ था। दोनों ने इस खबर को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। दोनों ने अपनी बेटी मेहर के साथ एक पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की।

धूपिया (40) ने लिखा, "हमें एक कैप्शन के साथ आने में दो दिन लगे। हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे, वह है... शुक्रिया, भगवान।" उसी तस्वीर को साझा करते हुए बेदी ने लिखा, "नया होम प्रोडक्शन जल्द आ रहा है... वाहेगुरु मेहर करे।"

इस दंपति ने मई 2018 में एक निजी समारोह में शादी की थी। बेदी (38) को आखिरी बार 2020 में आई फिल्म "गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल" में देखा गया था, जबकि धूपिया 2018 में काजोल की मुख्य भूमिका वाली "हेलीकॉप्टर ईला" में नजर आई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Neha Dhupia is going to become a mother for the second time, information given on social media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे