नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दिया
By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:24 IST2021-10-03T15:24:13+5:302021-10-03T15:24:13+5:30

नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दिया
मुंबई, तीन अक्टूबर अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यहां रविवार को एक बच्चे का जन्म हुआ। दंपति का यह दूसरा बच्चा है।
दंपति की एक दो वर्षीय बेटी है, जिसका नाम मेहर है। धूपिया ने जुलाई में गर्भवती होने की जानकारी दी थी। बेदी ने इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में कहा कि धूपिया (41) और शिशु दोनों ठीक हैं।
बेदी ने कहा, “ ईश्वर की कृपा से हमारे यहां आज बेटे का जन्म हुआ है। नेहा और शिशु दोनों ठीक हैं।” 38 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, “बेदी परिवार में बेटे का आगमन। वाहे गुरु मेहर करें। इस पूरे सफर में हिम्मत न हारने के लिए नेहा आपका शुक्रिया। हम चारों के लिए यह लम्हा यादगार रहे।”
दंपति ने मई 2018 में एक निजी समारोह में शादी की थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।