लाइव न्यूज़ :

केंद्र और किसानों के बीच गतिरोध के समाधान के लिए वार्ता ही एकमात्र तरीका है: भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 मई वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार एवं नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के बीच वार्ता ही इस मुद्दे का समाधान निकालने का एकमात्र तरीका है।

सिंह ने रविवार को हिसार में हुई हिंसक झड़प की भी निंदा की जहां एक कोविड-19 अस्पताल का उद्घघाटन करने आये हरियाणा के मुख्मयंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंच की ओर किसानों ने बढ़ने की कोशिश की थी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हिसार में हुए दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण की पुनरावृति रोकने के लिए मुद्दे के जड़ में पहुँचने की ज़रूरत है। क्या तंत्र को दुबारा स्थापित करने के लिए सरकार को आगे बढकर किसानों से बात नहीं करनी चाहिए? समाधान ढूँढने में अब और देर ना हो।’’

बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि ये कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य की सुरक्षा छीन लेगा और उन्हें बड़े औद्योगिक घरानों के रहमो-करम पर छोड़ देंगे।

किसानों के मुद्दे का समाधान करने के लिए वार्ता की वकालत करते हुए सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘किसान आंदोलन के पहले ही दिन से मैं वार्ता के पक्ष में हूं। यदि आप बातचीत करेंगे तो दोनों पक्षों से सकारात्मक नतीजे आयेंगे।’’

सिंह स्वतंत्रतापूर्व काल के प्रसिद्ध नेता सर छोटू राम के पोते हैं । सर छोटू राम ने किसान हितों की तरफदारी की थी।

पूर्व केंद्रीय मत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर को भी केंद्रीय नेताओं के साथ वार्ता बहाल करने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि गतिरोध इसी तरह जारी रहा तो हम कानून व्यवस्था की एक गंभीर स्थिति में पहुंच जायेंगे जो देश के हित में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह