लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में सड़क मार्ग के रखरखाव में लापरवाही, ठेकेदार पर दो लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: October 19, 2021 23:14 IST

Open in App

नोएडा, 19 अक्टूबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डी पार्क के सामने 130 मीटर रोड पर ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही बरतने के आरोप में ठेकेदार पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार को यह रकम ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जीएनआईडीए ने एक बयान में कहा, ‘‘ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डी पार्क के सामने 130 मीटर रोड पर ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही बरतने के आरोप में ठेकेदार पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’

जीएनआईडीए के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि महाप्रबंधक (परियोजना) ए के अरोड़ा, प्रबंधक बी पी सिंह और उद्यान विभाग की टीम मंगलवार को डी पार्क के सामने 130 मीटर रोड के सेंट्रल वर्ज का निरीक्षण करने पहुंची। सेंट्रल वर्ज को खराब स्थिति में देखकर अरोड़ा ने रखरखाव में लापरवाही बरतने के लिए ठेकेदार को फटकार लगाई और उस पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

उन्होंने बताया कि यह रकम तीन कार्य दिवस में जीएनआईडीए के खाते में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को काली सूची में डालने की भी चेतावनी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां