लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में पर्यटकों के लिए कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाण पत्र जरूरी

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:55 IST

Open in App

श्रीनगर 11 जुलाई जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पर्यटन स्थलों पर आने वालों के लिए अब कोविड-19 जांच की निगेटिव रिपोर्ट और टीकाकरण प्रमाण अनिवार्य कर दिया गया है। अनंतनाग जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना वायरस को फिर से फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। इसी जिले में मशहूर पहलगाम रिजॉर्ट है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक पार्कों और पर्यटन स्थलों पर लोगों को टीकाकरण प्रमाण पत्र और कोविड-19 जांच की निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। जिले में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और सार्वजनिक पार्क हैं।

अनंतनाग के अपर जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक पार्कों में कोविड-19 से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नागरिकों और पुलिस प्रशासन की संयुक्त प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब