लाइव न्यूज़ :

दिल्ली समेत सात प्रदेशों से हिमाचल आने वाले लोगों के लिये कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:37 IST

Open in App

शिमला, 11 अप्रैल हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन सात राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिये कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये 16 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश आने पर आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिये।

उन्होंने राज्य में कोविड-19 हालात का जायजा लेने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये यह निर्णय लिया गया है और जल्द ही इस संबंध में परामर्श जारी किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार पहले ही 21 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर चुकी। सरकार ने इसके साथ ही मैरिज हॉल (इंडोर) में होने वाले शादी समारोहों में 50 से अधिक और खुली जगह पर होने वाले समारोह में 200 से अधिक लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी है। अंतिम संस्कार में भी केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने पिछले 45 दिनों में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 23 फरवरी से 10 अप्रैल तक राज्य में संक्रमण के 10,691 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 69,114 और 120 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,102 तक पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि राज्य में 10 अप्रैल को उपाचाराधीन रोगियों की संख्या 5,223 थी जबकि 23 फरवरी को रोगियों की तादाद 218 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए