लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों पर गलत धारणा फैलाने वाली ‘नकारात्मक शक्तियां’ नाकाम होंगी : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:23 IST

Open in App

जम्मू, छह फरवरी नये कृषि कानूनों को लेकर गलत धारणा फैलाने का प्रयास कर रही “नकारात्मक शक्तियों” के नाकाम होने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि किसानों के चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने के लिये केंद्र खुले दिल से प्रयास कर रहा है।

उन्होंने हालांकि जोर दिया कि नए कानून “किसान हितैषी” हैं और इससे उन्हें कभी नुकसान नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, “इस मामले (किसानों के प्रदर्शन) के समाधान के लिये सरकार खुले दिन से काम कर रही है। बनाए गए सभी कानून किसान हितैषी हैं और यहां तक कि पूर्ववर्ती सरकारें भी देश में इस तरह के कानून लागे करने पर चर्चा कर रही थीं।”

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने पूर्व में संसद में ऐसे कानूनों के समर्थन में अपनी बात रखी थी।

सिंह ने कहा, “अब वे उन चीजों को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं जो इन कानूनों का हिस्सा नहीं हैं। कोई यह नहीं कह सकता कि इन कानूनों से किसानों को नुकसान हो सकता है।”

पॉप गायिका रिहाना समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के किसानों के प्रदर्शन के बारे में राय रखने से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “कोई यह नहीं कह सकता कि इन कानूनों से किसानों को नुकसान होगा।”

उन्होंने कहा, “सरकार किसी भी गलत जानकारी या गलत धारणा का जवाब देने के लिये तैयार है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है। मुझे पूरा भरोसा है कि किसानों की गलतफहमी दूर होगी और नकारात्मक शक्तियों द्वारा गलत धारणा बनाने के प्रयास नाकाम होंगे।”

सिंह ने 18 महीने बाद जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल होने पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “इस सुविधा के न होने से मीडिया और छात्रों को परेशानी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है