नापाक हरकत, पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, कल मारे गए थे पाक सेना के 3 जवान और 12 घुसपैठिए

By भाषा | Updated: December 22, 2019 13:27 IST2019-12-22T13:27:47+5:302019-12-22T13:27:47+5:30

रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई जबकि रात भर मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में गोलीबारी हुई। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने सभी सेक्टरों में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Nefarious act, Pakistan violates ceasefire violation, 3 Pak army personnel and 12 intruders were killed yesterday | नापाक हरकत, पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, कल मारे गए थे पाक सेना के 3 जवान और 12 घुसपैठिए

गोलीबारी कर संघर्षविराम उल्लंघन किया और नौशेरा सेक्टर (राजौरी) में मोर्टार दागे।

Highlightsभारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए थे।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में कई गांव प्रभावित हुए। 

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई जबकि रात भर मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में गोलीबारी हुई। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने सभी सेक्टरों में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

शनिवार को भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए थे। खबर है कि भारतीय जवानों ने करीब 1 दर्जन घुसपैठियों को मार गिराया था। कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गईं। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम उल्लंघन किया और नौशेरा सेक्टर (राजौरी) में मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘21 और 22 दिसंबर की दरम्यानी रात में मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में कई जगहों पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन किया।’’ प्रवक्ता के अनुसार पुंछ जिले में सुबह सीमा पार से गोलीबारी थम गई लेकिन राजौरी में यह अब भी जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में कई गांव प्रभावित हुए। 

 

Web Title: Nefarious act, Pakistan violates ceasefire violation, 3 Pak army personnel and 12 intruders were killed yesterday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे