लाइव न्यूज़ :

अजब-गजब हरकतों के लिए चर्चित नीटू शटरांवाला लड़ रहे चुनाव, परिवार में 9 वोट मिले केवल 5, लेकिन विचलित नहीं

By भाषा | Updated: October 15, 2019 20:50 IST

पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और नीटू फगवाड़ा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दाखा, मुकेरियां और जलालाबाद तीन अन्य सीट हैं जहां उपचुनाव हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान अपने परिवार में नौ मतदाता होने के बावजूद पांच वोट ही मिलने पर नीटू का फूट-फूटकर रोने का वीडियो वायरल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी सुरक्षाकर्मी के साथ मोटरसाइकिल पर चलने वाले नीटू मीडिया से मुखातिब होने पर अपना प्रचार कौशल दिखाते हैं। नीटू (36) अपनी मोटरसाइकिल से उतरे, पालथी मारकर नीचे बैठ गए और फिर सड़क पर लेट गए।

अजब-गजब हरकतों के लिए जाने जाने वाले नीटू शटरांवाला को भले ही अपने परिवार में नौ मतदाता होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में कुल पांच वोट ही मिले, लेकिन वह इससे विचलित नहीं हैं और अब वह फगवाड़ा (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मैदान में हैं।

पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और नीटू फगवाड़ा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दाखा, मुकेरियां और जलालाबाद तीन अन्य सीट हैं जहां उपचुनाव हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान अपने परिवार में नौ मतदाता होने के बावजूद पांच वोट ही मिलने पर नीटू का फूट-फूटकर रोने का वीडियो वायरल हो गया था।

अपने निजी सुरक्षाकर्मी के साथ मोटरसाइकिल पर चलने वाले नीटू मीडिया से मुखातिब होने पर अपना प्रचार कौशल दिखाते हैं। नीटू (36) अपनी मोटरसाइकिल से उतरे, पालथी मारकर नीचे बैठ गए और फिर सड़क पर लेट गए। उनकी इस तरह की हरकत को देखकर पुलिसकर्मी और पास खड़े लोग हैरान रह गए। वह ऐसा कोई विरोध जताने के लिए नहीं, बल्कि यह दिखाने के लिए करते हैं कि निर्वाचित होने पर वह किस तरह जमीन से जुड़े रहेंगे और विनम्र बने रहेंगे।

उन्होंने एक संवाददाता से कहा, ‘‘मैं सड़क किनारे चटाई बिछा दूंगा, इस पर बैठूंगा और लोगों की शिकायतें सुनूंगा व समाधान करूंगा।’’ इसके बाद वह प्रयोग करके दिखाते हैं कि वह किस तरह इस काम को अंजाम देंगे। उन्होंने यह घोषणा भी की कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ेंगे। नीटू ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे तीन परंपरागत दलों-सत्तारूढ़ कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को वोट न दें। वह कहते हैं, ‘‘पंजाब को इसकी बीमारियों से निकालने के लिए चाहे आप किसी को भी वोट दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप मुझे वोट नहीं देते तो मैं बुरा नहीं मानूंगा, लेकिन इन तीन दलों को वोट न दें।’’ नीटू ने दावा किया कि यदि वह सत्ता में आते हैं तो पंजाब की किस्मत चमका देंगे और भारत को ‘विश्व गुरु’ बना देंगे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि वह चार सप्ताह के भीतर पंजाब से मादक पदार्थों के खात्मे की अपनी शपथ से मुकरकर राज्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

नीटू ने अपनी जान को खतरा बताया और कहा कि उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाया जा सकता है। उन्होंने हालांकि कहा कि वह न तो मौत से डरते हैं और न किसी अन्य चीज से। नीटू ने आरोप लगाया कि इन दलों ने उनकी पत्नी, मां और बहन के नामांकन क्रमश: दाखा, जलालाबाद और मुकेरियां से खारिज करा दिए। उन्होंने दावा किया, ‘‘मेरी फाइल को भी पहले अधूरी बताकर लौटा दिया गया, लेकिन जब कई वकील मेरे साथ गए तो इसे स्वीकार कर लिया गया।’’ 

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल