लाइव न्यूज़ :

नीतू कपूर ने पूरी की 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग

By भाषा | Updated: November 12, 2021 15:45 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग पूरी कर ली है।

63 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपने मेक-अप रूम की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इससे उन्हें दोबारा आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली है।

नीतू कपूर ने लिखा, '' आखिरकार 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग पूरी की। फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। इस दौरान कुछ बेहद ही प्यारे दोस्त बने। फिल्म के जरिए मुझे अपना आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली, जिसकी मुझे सबसे अधिक जरुरत थी। यह फिल्म मेरे लिए हमेशा बेहद खास रहेगी।''

'जुग जुग जिओ' के जरिए नीतू कपूर सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने आखिरी बार फिल्म 'बेशरम' में काम किया था, जिसमें उनके बेटे रणबीर कपूर और दिवंगत पति ऋषि कपूर भी अहम भूमिका में थे।

'जुग जुग जिओ' का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस कर रही है जबकि इसके निर्देशक राज मेहता हैं, जिन्होंने 2019 में हिट कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा दमदार अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

इस फिल्म में मनीष पॉल और प्रजाक्ता कोहली भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर