लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से फिल्मों में नीतू कपूर की वापसी, शूटिंग शुरु

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:31 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर अभिनेता वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर अभिनीत हास्य फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की सोमवार को चंडीगढ़ में शूटिंग शुरू हो गई।

फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं जो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनतर तले बन रही है।

धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शुटिंग शुरू हो रही है।’’

इस फिल्म से नीतू कपूर सात वर्ष बाद बड़े पर्दे पर फिर से लौट रही हैं। सात वर्ष पहले वह फिल्म ‘बेशरम’ में अपने बेटे रणबीर कपूर और पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं।

नीतू कपूर (62) ने इंस्टाग्राम पर मेकअप रूम से अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘वर्षों बाद सेट पर एक नई शुरुआत और फिल्मों के जादू के लिए वापस लौट हूं। कपूर साहब से लेकर रणबीर तक सब हमेशा मेरे साथ रहे हैं। आप सभी का प्यार महसूस कर सकती हूं। अब मैं खुद को संभाल सकती हूं। थोड़ा डर लग रहा है लेकिन मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं।’’

अभिनेता अनिल कपूर ने भी नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की।

उन्होंने लिखा, ‘‘सेट पर आपकी वापसी देखकर बहुत खुश हूं। हम सभी आपके साथ हैं और हमें पता है कि आप पर्दे पर फिर से तहलका मचा देंगी। मैं आपके साथ ‘जुग जुग जीयो’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।’’

इस फिल्म से मशहूर यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी फिल्मों में पदार्पण कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो