लाइव न्यूज़ :

नीति मोहन ने बेटे को दिया जन्म, निहार पांड्या बने पिता

By भाषा | Updated: June 3, 2021 11:00 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून गायिका नीति मोहन और उनके पति एवं अभिनेता निहार पांड्या बुधवार को एक बेटे के माता-पिता बन गए।

मोहन ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं, निहार पांड्या और हमारा परिवार बहुत खुश हैं क्योंकि कल हमने हमारे बेटे का स्वागत किया। इस छोटे से बच्चे को अपनी गोद में लेना सबसे सुंदर, सुखद एहसास है।’’

41 वर्षीय गायिका ने पांड्या के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हम बहुत खुश हैं और प्यार एवं शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं।’’

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के गीत ‘इश्क वाला लव’ और ‘जब तक है जान’ के गीत ‘जिया रे’ के लिए जानी जाने वाली मोहन ने इस साल की शुरुआत में अपनी शादी की दूसरी वर्षगांठ पर बताया था कि वह गर्भवती हैं।

‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के अभिनेता पांड्या (37) ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे हमारे छोटे से बेटे को वह सिखाने का अवसर दिया है, जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया। वह हर रोज मेरे जीवन को और प्यार से भर रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नीति और हमारा नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोहन और पांड्या के परिवार हाथ जोड़कर ईश्वर, चिकित्सकों, अपने परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं।’’

गायिकाओं श्रेया घोषाल, हर्षदीप कौर, जोनिता गांधी, संगीतकार विशाल ददलानी और अभिनेता गौहर खान सहित कई हस्तियों ने इस जोड़े को बधाई दी।

मोहन और पांड्या फरवरी 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस