लाइव न्यूज़ :

नीट-पीजी परीक्षा 11 सितंबर को होगी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की स्नातकोत्तर परीक्षा 11 सितंबर को होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को यह घोषणा की।

इससे पहले, 18 अप्रैल को प्रस्तावित नीट-पीजी परीक्षा को कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था।

मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘‘हमने नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को कराने का फैसला किया है। युवा चिकित्सक अभ्यर्थियों को मेरी शुभकामनाएं।’’

केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि नीट (स्नातक स्तर) की परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को पूरे देश में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने एक नोटिस में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री द्वारा आज की गयी घोषणा के अनुसार, ‘‘नीट-पीजी 2021 परीक्षा को नये कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर, 2021 को आयोजित करने का फैसला किया गया है।’’

उसने कहा, ‘‘परीक्षा सुबह के सत्र में नौ बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।’’

नोटिस के अनुसार इस साल नीट-पीजी के लिए 1,75,063 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए पहले जारी प्रवेश-पत्र अमान्य माने जाएंगे। पहले से पंजीकृत परीक्षार्थियों को नये प्रवेश-पत्र जारी किये जाएंगे।

एनबीईएमएस ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नीट-पीजी 2021 परीक्षा के लिए शहरों और केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। 260 से अधिक शहरों में करीब 800 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे