NEET PG Counselling: प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने लिया हड़ताल वापस लेने का फैसला, मरीजों को होगी राहत

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2021 14:28 IST2021-12-31T14:28:15+5:302021-12-31T14:28:15+5:30

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के प्रेसीडेंट डॉक्टर मनीष ने बताया कि मरीज पहले से ही पीड़ित हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए वे आज दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त कर रहे हैं।

NEET PG Counselling Doctors called off the strike at 12pm today | NEET PG Counselling: प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने लिया हड़ताल वापस लेने का फैसला, मरीजों को होगी राहत

नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में दिल्ली में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया गया है।

Highlightsफेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने लिया यह फैसलारेजिडेंट डॉक्टरों ने आज दोपहर 12 बजे से काम पर लौटने का लिया फैसला

नई दिल्ली: नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में दिल्ली में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया गया है। प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से काम पर लौटने का फैसला लिया। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के प्रेसीडेंट डॉक्टर मनीष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने बताया कि मरीज पहले से ही पीड़ित हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए वे आज दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आईटीओ विरोध के सिलसिले में हमने कल (गुरुवार) रात ज्वाइंट सीपी के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा, एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू गई है। आज दोपहर 12 बजे के बाद हम नीट 2021 काउंसलिंग में देरी के खिलाफ अपनी हड़ताल वापस लेंगे।

बता दें कि हाल ही में प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों और पुलिस में झड़प होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया और डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया था। रेजिडेंट डॉक्टर्स के संगठन फोरडा (FORDA) के द्वारा ये कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय 6 जनवरी को सुनवाई से पहले समिति की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। 

संगठन ने बताया कि मंत्रालय ने यह भी आश्वासन दिया है कि प्रदर्शन में भाग लेने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। रेजिडेंट डॉक्टर्स की इस हड़ताल के खत्म होने के बाद परेशान मरीजों को राहत मिलेगी। बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को अस्पतालों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Web Title: NEET PG Counselling Doctors called off the strike at 12pm today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे