लाइव न्यूज़ :

नीट पीजी काउंसलिंग : केंद्र संचालित तीन अस्पतालों में लगातार तीसरे दिन ओपीडी सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: November 30, 2021 01:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-पीजी 2021 की काउंसलिंग को बार-बार स्थगित करने के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा अपना विरोध जारी रखने के कारण यहां राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं सोमवार को लगातार तीसरे दिन प्रभावित रहीं ।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के आह्वान के बाद, 27 नवंबर को कई अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा बाह्य रोगी विभाग में अपनी सेवाओं को वापस ले लिया गया था। तब से यह प्रदर्शन जारी है।

एफओआरडीए ने सोमवार रात एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मनसुख मांडविया सर के आश्वासन का सम्मान करते हुए और राज्य आरडीए के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि आंदोलन को अभी और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और हम शुक्रवार (तीन दिसंबर) तक एक सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।’’

इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शनिवार को एफओआरडीए अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह