लाइव न्यूज़ :

नीट-पीजी काउंसलिंग विलंब: आईएमए ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संकट के समाधान के लिये हस्तक्षेप करने और कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिये स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया।

डॉक्टरों के निकाय ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आईएमए को रेजिटेंड डॉक्टरों के समर्थन में उतरना पड़ेगा।

नीट-पीजी की परीक्षा सितंबर में हुई थी।

आईएमए ने कहा कि कानूनी बाधाओं के कारण काउंसलिंग रोक दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप अग्रिम पंक्ति में 45,000 डॉक्टरों की कमी हो गई है।

आईएमए ने प्रधानमंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की।

डॉक्टरों के निकाय ने कहा, "इस देश के 3.5 लाख डॉक्टरों की ओर से, हम रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रति अपना नैतिक समर्थन व्यक्त करते हैं जो अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इसके साथ ही हम स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुरोध करते हैं कि प्रधानमंत्री की सलाह और हस्तक्षेप के साथ इस मामले को जल्द से जल्द निपटाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र