नीट पीजी मामला : महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर जायेंगे

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:19 IST2021-12-30T22:19:56+5:302021-12-30T22:19:56+5:30

NEET PG case: Resident doctors in Maharashtra will go on strike from Friday | नीट पीजी मामला : महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर जायेंगे

नीट पीजी मामला : महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर जायेंगे

मुंबई, 30 दिसंबर महाराष्ट्र में नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग मुद्दे के समाधान के लिए राज्य के हजारों रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर जाएंगे, जिससे सूबे के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो सकती है ।

महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमएआरडी) की केईएम इकाई के महासचिव संचारी पाल ने कहा कि राज्य के कुछ सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बृहस्पतिवार से हड़ताल पर हैं।

मांगों को सूचीबद्ध करते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मौलिक मांग समय सीमा के साथ नीट-पीजी काउंसलिंग मसले का समाधान है ।

उन्होंने कहा कि एमएआरडी दिल्ली में अपने समकक्ष के साथ भी एकजुटता दिखा रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में विरोध कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी तुरंत वापस ली जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NEET PG case: Resident doctors in Maharashtra will go on strike from Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे