लाइव न्यूज़ :

नीट-स्नातक के नतीजे घोषित, 3 छात्रों को मिले पूरे अंक

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए और इसमें तीन छात्रों ने शीर्ष रैंक हासिल किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।

मृणाल कुटेरी (तेलंगाना) तन्मय गुप्ता (दिल्ली) और कार्तिका जी नायर (महाराष्ट्र) ने पूरे अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किए। एनटीए के एक अधिकारी ने कहा कि इन तीन उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग चरण में ‘टाई-ब्रेकिंग’ फॉर्मूला अपनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नीट-स्नातक परीक्षा में 15 उम्मीदवारों ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया और उनके परीक्षा नतीजे रद्द कर दिये गये हैं।

यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी जिसमें 95 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए शामिल हुए थे। इस साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए रिकॉर्ड 16.14 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे