लाइव न्यूज़ :

नीट-स्नातक के नतीजे घोषित, 3 छात्रों को मिले पूरे अंक

By भाषा | Updated: November 2, 2021 00:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए और इसमें तीन छात्रों ने शीर्ष रैंक हासिल की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।

मृणाल कुटेरी (तेलंगाना) तन्मय गुप्ता (दिल्ली) और कार्तिका जी नायर (महाराष्ट्र) ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान साझा किया। आठ ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। एनटीए के एक अधिकारी ने कहा कि इन तीन उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग चरण में ‘टाई-ब्रेकिंग’ फॉर्मूला अपनाया जाएगा। बारह उम्मीदवारों को पांचवीं रैंक मिली है तथा 21 ने 19वीं रैंक साझा की है।

इस साल शिक्षा मंत्रालय की जांच एजेंसी ने रैंक की घोषणा करने के लिए टाई-ब्रेकिंग फॉर्मूले का इस्तेमाल नहीं किया है। इस परीक्षा में 15.44 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे और यह 13 भाषाओं में 3,858 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 8.70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी जिसमें 95 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत छात्र चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के लिए शामिल हुए थे। इस साल नीट के लिए रिकॉर्ड 16.14 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था।

एनटीए के अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्षों की तरह ही इस साल भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बाजी मारी है। एक अधिकारी ने कहा, “कुल 4,94,806 महिलाओं ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि सफल पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 3,75,260 है।”

परीक्षा में उपस्थित होने वाले 14 में से आठ ट्रांसजेंडरों ने भी नीट उत्तीर्ण किया है।

अधिकारी ने कहा कि नीट-स्नातक परीक्षा में 15 उम्मीदवारों ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया और उनके परीक्षा नतीजे रद्द कर दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह