राजनीति कायर,  सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं?, नीरज कुमार ने सांसद पप्पू यादव पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2026 16:53 IST2026-02-14T16:51:52+5:302026-02-14T16:53:17+5:30

पप्पू यादव के खुलासे वाले दावों पर नीरज कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति पर डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, धोखाधड़ी और दंगे जैसे दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हो, वह दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार खो चुका है।

Neeraj Kumar attacks MP Pappu Yadav Politics cowardly if they accurate information then why afraid | राजनीति कायर,  सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं?, नीरज कुमार ने सांसद पप्पू यादव पर किया हमला

file photo

Highlightsकमर और पेट में असहनीय दर्द होने लगता है, वे स्ट्रेचर पर लेट जाते हैं और रोने लगते हैं।सवाल किया कि रुपेश हत्याकांड जैसे मामलों में पप्पू यादव इतने समय तक चुप क्यों थे?क्या वे केवल पर्दे के पीछे बैठकर बारगेनिंग कर रहे थे?

पटनाः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के द्वारा जेल से बाहर निकलने के बाद यह आरोप लगाए जाने पर कि पटना, दिल्ली और उनके अपने क्षेत्र पूर्णिया के कुछ बड़े नेता मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। पप्पू यादव के इन आरोपों पर जदयू ने चुप्पी तोड़ते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव को राजनीति का कायर बताया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि पप्पू यादव को अपनी हत्या की साजिश के बारे में इतनी सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं?

उन्हें उन तीन नेताओं के नाम सार्वजनिक करने चाहिए जो उनकी जान लेना चाहते हैं। नीरज कुमार ने पप्पू यादव के पुराने बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि जो शख्स खुद को इतना निडर बताता था कि लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से भी नहीं डरता, वह आज कुछ नेताओं का नाम लेने में क्यों थर-थर कांप रहा है? यह उनकी कायरता और उनके दोहरे चरित्र को जनता के सामने बेनकाब करता है।

वे सिर्फ हवाबाजी कर रहे हैं। पप्पू यादव के जेल जाने और बाहर आने के तरीके पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा नाटक है। जब पप्पू यादव के जेल जाने की बारी आती है, तो वे अचानक गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं।

उन्हें कमर और पेट में असहनीय दर्द होने लगता है, वे स्ट्रेचर पर लेट जाते हैं और रोने लगते हैं। लेकिन जैसे ही कोर्ट से जमानत मिलती है और वे जेल की दहलीज से बाहर कदम रखते हैं, उनका सारा दर्द गायब हो जाता है। व्हीलचेयर छोड़कर वे सीधे दौड़ते हुए हवाई जहाज पकड़ने पहुंच जाते हैं।

पप्पू यादव के खुलासे वाले दावों पर नीरज कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति पर डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, धोखाधड़ी और दंगे जैसे दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हो, वह दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार खो चुका है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि रुपेश हत्याकांड जैसे मामलों में पप्पू यादव इतने समय तक चुप क्यों थे? क्या वे केवल पर्दे के पीछे बैठकर बारगेनिंग कर रहे थे?

Web Title: Neeraj Kumar attacks MP Pappu Yadav Politics cowardly if they accurate information then why afraid

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे