लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा का ओलंपिक स्वर्ण पदक ऐतिहासिक उपलब्धि: राज्यपाल

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:27 IST

Open in App

रांची, सात अगस्त झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के देश के नाम स्वर्ण पदक अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

राज्यपाल बैस ने शनिवार को एक संदेश में नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि ओलंपिक में देश के लिये अपने कौशल एवं शानदार प्रदर्शन से उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह व उमंग का संचार कर दिया है।

बैस ने कहा, ‘‘ नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश को गर्व है।’’

राज्यपाल बैस ने ओलंपिक में पहलवान बजरंग पूनिया को भी देश के लिए कांस्य पदक हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूनिया ने अपने अद्वितीय कौशल एवं शानदार प्रदर्शन से यह सफलता अर्जित कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी तोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन अद्भुत रहा। उनकी मेहनत का प्रतिफल है कि भारत को तोक्यो ओलम्पिक में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि को देश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पूनिया को भी बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल