नीलम साहनी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:26 IST2021-03-27T19:26:41+5:302021-03-27T19:26:41+5:30

Neelam Sahni Resigns as Principal Advisor to Chief Minister of Andhra Pradesh | नीलम साहनी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में इस्तीफा दिया

नीलम साहनी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में इस्तीफा दिया

अमरावती, 27 मार्च आंध्र प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नीलम साहनी का मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में इस्तीफा शनिवार को स्वीकार कर लिया। इस तरह अब उनके राज्य का अगला चुनाव आयुक्त (एसईसी) बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि साहनी ने एसईसी के रूप में नियुक्ति के लिए उनके नाम को मंजूरी दिये जाने के बाद राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की सलाह पर शुक्रवार रात प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास ने शनिवार को एक आदेश जारी किया, जिसमें प्रधान सलाहकार के रूप में साहनी के इस्तीफे को स्वीकार किया गया।

आगामी 31 मार्च को निम्मगड्डा रमेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर नीलम साहनी राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पद्भार संभालेंगी।

1984 बैच की एक आईएएस अधिकारी, साहनी को 31 जनवरी, 2020 को राज्य के मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद एक जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।

प्रधान सलाहकार के रूप में, उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Neelam Sahni Resigns as Principal Advisor to Chief Minister of Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे