लाइव न्यूज़ :

देहरादून से दिल्ली आने पर नीलम कटारा को दी जाएगी सुरक्षा, पुलिस ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा के देहरादून से राष्ट्रीय राजधानी आने पर 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराएगी। नीलम कटारा ने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

पुलिस ने न्यायमूर्ति योगेश खन्ना को अवगत कराया कि उपचार या अदालती मामले में नीलम कटारा जब भी दिल्ली आएंगी उनके ठहरने के स्थान पर अधिकारी सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

पुलिस ने कहा कि नीलम कटारा को अपनी यात्रा के 72 घंटे पहले ई-मेल के जरिए इस बारे में सूचित करना होगा।

नीलम कटारा की तरफ से पेश अधिवक्ता प्रदीप डे ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान मुहैया कराने के बजाय पुलिस को नयी दिल्ली और मध्य दिल्ली इलाके में भी सुरक्षा देनी चाहिए।

इस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश अतिरिक्त स्थायी वकील राजेश महाजन ने कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है और इस संबंध में उनको ई-मेल एड्रेस देना होगा और अपनी यात्रा के बारे में पूर्व में बताना होगा।

दिल्ली पुलिस की ओर से स्थिति रिपोर्ट में दिए गए बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए उच्च न्यायालय ने नीलम कटारा की याचिका का निस्तारण कर दिया। नीलम कटारा ने उत्तराखंड में अपनी सुरक्षा के लिए केंद्र को निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया था।

भारती यादव के साथ कथित प्रेम संबंधों के चलते नीतीश कटारा की 16-17 फरवरी 2002 के बीच की रात हत्या कर दी गयी थी। मामले में भारती यादव के भाई विकास और विशाल यादव को 30 साल की सजा और तथा एक अन्य दोषी सुखदेव पहलवान को 25 साल की सजा सुनायी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं