बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को बनाया जा सकता है मंत्री, मोकामा से जीत के बाद अटकलों का बाजार गर्म

By एस पी सिन्हा | Published: November 7, 2022 06:00 PM2022-11-07T18:00:12+5:302022-11-07T18:03:16+5:30

बिहार के मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की जीत के बाद उन्हें अब नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। इसके लिए कयासों का दौर भी जारी है।

Neelam Devi, wife of Bahubali Anant Singh can be made minister in Nitish Kumar govt, after victory from Mokama | बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को बनाया जा सकता है मंत्री, मोकामा से जीत के बाद अटकलों का बाजार गर्म

नीलम देवी बनेंगी मुख्यमंत्री! (फोटो- एएनआई)

पटना: बिहार में मोकामा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को क्या मंत्री बनाया जायेगा? उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। चर्चा है कि उपचुनाव के बाद अब नीतीश कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कारण कि नीतीश सरकार में दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह नये मंत्रियों को शामिल होना है। 

कार्तिकेय सिंह और सुधाकर सिंह दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। दोनों राजद कोटे से ही मंत्री थे। उनके इस्तीफे के बाद राजद कोटे के दूसरे मंत्रियों के पास उनका विभाग चला गया, लेकिन कैबिनेट में राजद के मंत्रियों की संख्या कम हो गई है। 

ऐसे में अब नीतीश कैबिनेट के विस्तार की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी कड़ी में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के नीतीश कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा होने लगी है। कहा जा रहा है कि नीलम देवी को मंत्री पद मिल सकता है। 

इसका कारण है कि राजद कोटे से विधान पार्षद कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाया गया था लेकिन कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे कार्तिकेय सिंह को एक पुराने अपराधिक मामले को लेकर पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद नीतीश कैबिनेट में यह पद अब तक खाली है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि अब नीलम देवी की जीत के बाद राजद की ओर से कार्तिकेय सिंह के जगह नीलम देवी को मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया जा सकता है। चुनाव जीतने के बाद नीलम देवी राबड़ी आवास जाकर तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। 

इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास भी गई, जहां नीतीश कुमार कुमार को बुके भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान नीलम देवी साथ कार्तिकेय सिंह साथ थे। कहा जा रहा है कि कार्तिकेय सिंह को नीतीश कैबिनेट में जगह अनंत सिंह के कारण ही मिली थी। 

भूमिहार जाति और अनंत सिंह फैक्टर को ध्यान में रखकर उन्हें मंत्री पद दिया था। अब नीलम देवी को भूमिहार कोटे से के साथ-साथ महिला होने का भी लाभ मिल सकता है। राजद भी इसपर गंभीर रूख अख्तियार कर मंत्री बनवाने का दबाव बना सकता है। इससे एक तीर से कई निशाने साधे जा सकते हैं।

Web Title: Neelam Devi, wife of Bahubali Anant Singh can be made minister in Nitish Kumar govt, after victory from Mokama

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे