लाइव न्यूज़ :

गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की जरूरत: मायावती

By भाषा | Updated: May 10, 2021 11:21 IST

Open in App

लखनऊ, 10 मई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की खबरें मिल रही हैं और सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की सख्त जरूरत है।

मायावती ने एक ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद अब यहाँ खासकर छोटे कस्बों व देहात में बहुत तेजी से कोरोना वायरस महामारी के फैलने की दिल दहलाने वाली खबरें मिल रही हैं। लोग काफी दहशत में हैं। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की सख्त जरूरत है, बसपा की यह मांग है।’’

उन्होंने कहा, ''साथ ही, हाल ही में देश के जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हुये हैं, वहाँ शहरों के साथ-साथ देहातों में भी कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। वहाँ की राज्य सरकारों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, बसपा की यह सलाह है।''

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी हाल ही में राज्यों को कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए ऑक्सीजन के बंटवारे व आपूर्ति आदि को लेकर अपने फैसले में केन्द्र सरकार को जो कदम उठाने के खास निर्देश दिये हैं, सरकार उन पर शीघ्र ही पूरी तरह से अमल जरूर करे तो बेहतर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां