लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और संप्रग के बाहर की पार्टियों को मिलाकर विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत : मलिक

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:11 IST

Open in App

नागपुर, चार दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के बिना कोई संयुक्त विपक्ष नहीं हो सकता, लेकिन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के बाहर की पार्टियों को भी ऐसे गठबंधन का हिस्सा होना चाहिए।

इस सप्ताह मुंबई में अपने दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा था कि “अब कोई संप्रग नहीं है।” बनर्जी ने इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा किया था। मलिक ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता नहीं हो सकती।

मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही विपक्ष के लगभग 150 लोकसभा सदस्य हैं, जो संप्रग के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमें विपक्ष को साथ लाना है। शरद पवार इस पर काम करने के लिए तैयार हैं।”

भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का कौन नेतृत्व करेगा इस सवाल पर मलिक ने कहा कि पवार ने साफ-साफ कहा था कि सामूहिक नेतृत्व होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां