लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत :सरकार ने राज्यों से कहा

By भाषा | Updated: February 21, 2021 16:42 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 21 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख कर कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया है।

साथ ही, मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया है कि काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जाना अभी भी बाकी है।

सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि हफ्ते में टीकाकरण के दिनों की संख्या बढ़ा कर यथाशीघ्र प्रति सप्ताह न्यूनतम चार दिन किया जाना चाहिए, ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ सके और 50 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने में तेजी लाई जा सके।

कुछ राज्य सप्ताह में दो दिन टीकाकरण कर रहे हैं, जबकि कुछ अन्य राज्य सप्ताह में चार दिन या इससे अधिक दिन टीकाकरण कर रहे हैं।

भूषण ने कहा कि सेवाओं में विस्तार के लिए को-विन सॉफ्टवेयर में पर्याप्त प्रावधान किये गये हैं।

यह पत्र 19 फरवरी को लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जाना अब भी बाकी है तथा कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इस कार्य में प्रगति की दर भी अलग-अलग है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘बुजुर्गों की आबादी और किसी अन्य रोग से ग्रसित व्यक्तियों के प्राथमिकता समूह को टीका लगाने की शुरूआत मार्च में की जानी है, जिसके लिए अभियानगत रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ’’

अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में 21 फरवरी तक टीकाकरण के 2,30,888 सत्र में टीके की कुल एक करोड़ 10 लाख 85 हजार एक सौ तिहत्तर (1,10,85,173) खुराक दी जा चुकी है। इनमें 63,91,544 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक, 9,60,642 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक और 37,32,987 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दी गई पहली खुराक शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह