लाइव न्यूज़ :

प्रतिभाओं को उच्च स्तर पर निखारने, मंच मुहैया कराने की जरूरत : आनंद कुमार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:11 IST

Open in App

अगरतला, 22 दिसंबर गणित के शिक्षक आनंद कुमार ने बुधवार को कहा कि युवाओं को वैश्विक मानकों के हिसाब से तैयार करने के लिए गणित के पठन-पाठन को एक राष्ट्रव्यापी मुहिम बनाने की जरूरत है ताकि वे सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें।

त्रिपुरा में ‘रामानुजन अमृत भारत गणित यात्रा’ में ‘सुपर 30’ के संस्थापक कुमार ने कहा कि देश में विशेष रूप से गणित के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें उच्च स्तर पर निखारने और उत्कृष्टता के लिए एक मंच मुहैया कराने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए सरकार को प्रतिभाशाली शिक्षकों की पहचान करके, उन्हें सम्मानित करके और गणित क्लब बनाने के लिए प्रोत्साहित करके जिला और ब्लॉक स्तर पर इसके लिए मुहिम शुरू करने की आवश्यकता है। शिक्षकों को प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड के लिए तैयार करना चाहिए, जो कि गणितीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच होता है और आगे जाकर वहां से नोबेल और कई पुरस्कारों के विजेता बनते हैं।’’

कुमार ने कहा कि गणित में छात्रों का विकास स्कूल स्तर पर कक्षा छह से तुरंत शुरू करने की जरूरत है। गणित शिक्षक ने मंगलवार को अगरतला में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा