लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण के अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत: कानून राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 6, 2021 01:22 IST

Open in App

जम्मू, पांच अक्टूबर केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती जिले राजौरी का दौरा कर पर्यावरण के अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ पर्यावरण का उपहार दिया जा सके।

उन्होंने त्वरित न्याय व्यवस्था में फास्ट ट्रैक अदालतों और लोक अदालतों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा केंद्रशासित प्रदेश में सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम शुरू करने के उद्देश्य पर भी विस्तार से बताया।

मंत्री ने कहा, ''अदालतों के माध्यम से प्रभावी न्याय व्यवस्था के लिए तीन मुख्य तत्वों की आवश्यकता होती है जैसे अदालतों तक पहुंच, न्यायाधीशों द्वारा प्रभावी निर्णय लेना और उन निर्णयों का उचित कार्यान्वयन।''

जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता है कि कोई भी क्षेत्र केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ऐतिहासिक विकास पहलों के लाभों से वंचित न रहे।

बघेल ने कहा, ''प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार हम यहां क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का आकलन करने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह