लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से निपटने के लिए योजना बनाने की आवश्यकता, केंद्र, झारखंड से अनुरोध करेंगे : ममता

By भाषा | Updated: October 2, 2021 15:54 IST

Open in App

आरामबाग (पश्चिम बंगाल), दो अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह झारखंड से अनुरोध करेंगी कि वह क्षेत्र में बाढ़ की समस्या दूर करने के लिए उनकी सरकार के साथ विचार-विमर्श से एक योजना तैयार करे।

बनर्जी ने हुगली जिले के आरामबाग में बाढ़ राहत शिविर में पत्रकारों से कहा कि वह केंद्र से बाढ़ को रोकने के लिए एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने का अनुरोध करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मानव निर्मित बाढ़ है। मैं झारखंड से हमारे साथ विचार-विमर्श करके एक योजना तैयार करने का अनुरोध करूंगी। बाढ़ आने से रोकने के लिए केंद्र से एक मास्टर प्लान तैयार करने का अनुरोध करेंगे। अगर झारखंड में बांधों से गाद की सफाई की गई होती तो बंगाल को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।’’

बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बनर्जी ने कहा कि पिछले दो दिनों में पश्चिम बंगाल सरकार को सूचित किए बगैर पीएसयू डीवीसी से पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने से राज्य में बाढ़ आयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बारिश के बाद बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, बांकुड़ा, हुगली, बीरभूम, हावड़ा और पूर्व तथा पश्चिम बर्दवान में स्थिति गंभीर है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से राज्य के चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और राज्य सरकार उन्हें राहत मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के 50 बचाव एवं राहत दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि पानी तेजी से कम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो