लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन को चुनावी मुद्दा बनाने की जरूरत है : दीया मिर्जा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन को राजनीतिक वर्ग के लिए चुनावी मुद्दा बनाने की जरूरत है क्योंकि तभी वे पर्यावरणीय संकट को हल करने पर बात करेंगे।

पूर्व मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल ने यह भी कहा कि लोगों को यह समझने की आवश्यकता है कि जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उनके दैनिक जीवन से अलग नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जिंदगियां पर्यावरण से अलग नहीं हैं और आप तथा मैं प्रकृति से अलग नहीं हैं। हमारे सभी कदम और उपभोग की प्रवृतियां पर्यावरण और हमारे अपने निजी स्वास्थ्य पर भी असर डालती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, जलवायु संकट अभी तक चुनावी एजेंडा नहीं बना है। इसे चुनावी एजेंडा बनाने की आवश्यकता है। मैं एक 14 वर्षीय युवा से बात कर रही थी जो नयी तकनीक लेकर आ रहा है और मैंने कहा, ‘तुम्हें क्यों लगता है कि नेता जलवायु संकट के बारे में बात नहीं करते? यह क्यों हर किसी के ध्यान का केंद्र नहीं बना है? और उसने कहा कि क्योंकि यह अभी तक चुनावी एजेंडा नहीं बना है। और यह कैसे बन सकता है? यह हमारे बचे रहने का प्रश्न है।’’

संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण सद्भावना दूत मिर्जा (39) ‘टाइम्स नाऊ समिट 2021’ में एक चर्चा में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में एलान किया था कि भारत 2022 तक एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के सामान को खत्म कर देगा लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं है।

अभिनेत्री ने कहा कि लोगों को अपने दैनिक व्यवहार और फैसलों पर सवाल उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कैसे कपड़े पहन रहे हैं? कई लोग यह तक नहीं जानते कि एक जीन्स बनाने के लिए 2,000 लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए बर्बादी कम, उपभोग कम... कई और सीधे सवाल हैं। ज्यादातर पौधे पर आधारित भोजन करना, कम मांस खाना, स्थानीय और मौसमी फल तथा सब्जियां खाना...और फिर यह समझ हर दूसरे काम में पैदा होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव