लाइव न्यूज़ :

कृषि को जलवायु-अनुकूल, लाभप्रद और सतत बनाने की जरूरत: उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कृषि को जलवायु-अनुकूल, लाभप्रद और सतत बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को यह आजादी होनी चाहिए कि वे अपनी उपज देश में कहीं भी बेच सकें और ‘ई-नाम’ (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के पीछे यही विचार रहा था कि पूरे देश के लिए एक समान बाजार हो तथा इसका विस्तार होना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समरोह को संबोधित करने के दौरान नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि शीत भंडार, गोदाम जैसी पर्याप्त अवसंरचना तैयार करने और किसानों को वहनीय दर पर रिण मुहैया करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है, इसलिए ज़रूरी है कि इसे सतत, लाभप्रद और जलवायु-अनुकूल बनाया जाए। साथ ही देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।’’

नायडू के अनुसार, हाल के वर्षों में सरकार ने कृषि क्षेत्र में आमूलचूल सुधार लाने की दिशा में प्रयास किए हैं। किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए व्यापक परिवर्तन किए जा रहे हैं। हाल की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से देश के 72 फीसदी से अधिक किसानों को लाभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जरूरी है कि कृषि उत्पादकता में वृद्धि की जाए, संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए और फसलों में विविधता लाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट