लाइव न्यूज़ :

लघु एवं मध्यम उद्योग को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ जोड़ने की आवश्यकता: सारंगी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 जून केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने शनिवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ जोड़ने के महत्व को समझने की जरूरत है, जो वर्तमान में व्यापार को चला रहे हैं।

एमएसएमई राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के रूप में बहुत अधिक व्यापार हो रहा है। एमएसएमई को भी उन श्रृंखलाओं के साथ एकीकरण के महत्व को समझना चाहिए और उसी के अनुसार खुद को बदलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं की वित्तीय व्यवहार्यता के लिए एमएसएमई का एकीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि वे संचालन का एक कम लागत वाला तरीका प्रदान करते हैं। साथ ही अपनी भौगोलिक पहुंच और नवाचार क्षमताओं के साथ, एमएसएमई को वैश्विक आर्थिक विकास पर बढ़ावा देने के लिए आधारशिला रखते हैं।

भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक मूल्य श्रृंखला के एकीकरण की प्रक्रिया में, एमएसएमई को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस क्षेत्र को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि वे अपनी पैठ को विश्व स्तर तक पहुंचाने में सक्षम हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो