लाइव न्यूज़ :

विधि छात्रों के लिए अधिक व्यावहारिक पाठ्यक्रम शुरू करने की जरुरत: सीजेआई

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:55 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 दिसंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने रविवार को कहा कि देश में विधि स्नातक कानूनी समस्याओं पर केवल सैद्धांतिक तरीके से विचार करने के अभ्यस्त हैं। न्यायमूर्ति रमण ने ऐसे पाठ्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया, जो अधिक व्यावहारिक हों।

न्यायमूर्ति रमण ने यहां नालसर लॉ यूनिवर्सिटी के 18वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में कहा कि स्नातक करने वाले छात्रों को आगाह किया कि ‘कोर्ट रूम’ वैसे नहीं होते, जैसा फिल्मों या ‘मूट कोर्ट’ में दिखाए जाते हैं, बल्कि वे ‘‘संकरे, गंदे हो सकते हैं और ऐसा भी हो सकता है कि न्यायाधीश के पास एक पंखा भी ना हो।’’

न्यायमूर्ति रमण ने कहा, ‘‘मैं देखता हूं कि छात्र कानूनी समस्याओं पर केवल सैद्धांतिक तरीके से विचार करने के अभ्यस्त हैं। ऐसे पाठ्यक्रम शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है, जो अधिक व्यावहारिक हों और छात्र जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद करने के साथ ही उनके मुद्दों के बारे में अवगत हो सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि निचली अदालत के महत्व को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए केवल उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय में वकालत करने का आकर्षण है।’’

उन्होंने कानून के स्नातकों से आह्वान किया कि वे उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में जाने से पहले निचली अदालत के स्तर पर अनुभव प्राप्त करने पर विचार करें। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक संख्या में मामले निचली अदालतों में लंबित रहने के कारण वहां विशेषज्ञ अधिवक्ताओं की मांग और आवश्यकता दोनों है। उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें मादक पदार्थों से दूर रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया